Today Corona Cases Update | Latest Corona News | Live Update | Khabar IMP |

Today Corona Cases Live Update -


Today Corona Cases Update | Latest Corona News | Live Update | Khabar IMP |

 Today Corona Cases Update:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 16,159 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए, जिसके बाद कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,35,47,809 हो गई, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,15,212 हो गए।

28 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,270 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.26 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 737 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.56 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.84 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय के मुताबिक नेशनल COVID-19 वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक देश में वैक्सीन की 198.20 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।



Today Corona Cases Update, Latest Corona News, Live Update, covid-19, corona case live, 


Post a Comment

Previous Post Next Post